ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

मुजफ्फरपुर में मुखिया मंटू सिंह गिरफ्तार, कहा- अपनी जान बचाने के लिए BDO और सचिव ने मुझे बलि का बकरा बनाया

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के हरदी पंचायत के मुखिया राकेश सिंह उर्फ मंटू सिंह को पुलिस ने मोतीपुर केस में गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। मोतीपुर थाने की पुलिस ने बताया कि मारपीट

मुजफ्फरपुर में मुखिया मंटू सिंह गिरफ्तार, कहा- अपनी जान बचाने के लिए BDO और सचिव ने मुझे बलि का बकरा बनाया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR:  मुजफ्फरपुर के हरदी पंचायत के मुखिया राकेश सिंह उर्फ मंटू सिंह को पुलिस ने मोतीपुर केस में गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। मोतीपुर थाने की पुलिस ने बताया कि मारपीट मामले में मुखिया को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। वही इस गिरफ्तारी पर मुखिया मंटू सिंह ने कहा कि अपनी जान बचाने के लिए BDO और सचिव ने मुझे बलि का बकरा बनाया है। एक करोड़ 20 लाख रुपये बैक डेट में निकासी किया गया था। इसी मामले में खुद को फंसता देख सचिव और बीडीओ ने षड्यंत्र रचकर उन्हें फंसाया है। 


गिरफ्तार मुखिया ने बताया कि सरकार के एक करोड़ 20 लाख रुपए बैक डेट में निकासी करने वाला पंचायत सचिव स्थानीय प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी के मिलीभगत से सारा खेल खेला है। मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना का प्रमुख नल जल योजना के साथ-साथ सड़क निर्माण सहित कई योजनाओं में भारी घोटाला हुआ उसी के आवाज को उठाना मेरे लिए घातक बन गया और प्रखंड कार्यालय पर बुलाकर सुनियोजित तरीके से पंचायत सचिव और प्रखंड विकास पदाधिकारी सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का केस कर जेल भेज  रहे हैं।


गबन किए गए पैसों का आराम से सेटलमेंट हो जाए इसलिए उन्हें जेल भेजा जा रहा है। मुखिया ने यह भी आरोप लगाया कि जो पंचायत सचिव के द्वारा मेरे ऊपर केस किया गया है वह पूर्व में तीन प्रखंड में गए हैं जहां सभी जगह पर मुखिया पर ही केस कराए और किये हैं । सरकारी पैसा का बंदरबांट करने से जो लोग रोका है उनके ऊपर मुकदमा कराया है सरकार को इनके खिलाफ जांच करनी चाहिए । 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता