ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

महिला थानेदार और DSP के बॉडीगार्ड पर जानलेवा हमला, साइको पति ने चाकू से काटा

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है, जहां एक साइको पति ने महिला थानेदार समेत 4 पुलिसवालों पर जानलेवा हमला कर दिया. पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने

महिला थानेदार और DSP के बॉडीगार्ड पर जानलेवा हमला, साइको पति ने चाकू से काटा
First Bihar
3 मिनट

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है, जहां एक साइको पति ने महिला थानेदार समेत 4 पुलिसवालों पर जानलेवा हमला कर दिया. पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने पहुंची महिला थाना की टीम पर आरोपी शख्स ने ये हमला किया है. मामले की जांच की जा रही है. जख्मी पुलिसकर्मियों का इलाज कराया जा रहा है.


घटना मुजफ्फरपुर जिले की है, जहां शनिवार की देर शाम पुरानी बाजार स्थित महिला थाना पर एक आरोपी ने महिला थाना प्रभारी पर एक दहेज मामले का आरोपी चाकू से हमला कर दिया. बचाने गए मुख्यालय डीएसपी के दो बॉडी गार्ड पर भी हमला कर दिया. इस घटना में महिला थाना प्रभारी समेत चार पुलिस कर्मी घायल हो गए. जिनको इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.


जानकारी के अनुसार हाजीपुर के आरएन कॉलेज के समीप एक मुहल्ले के निवासी सोने लाल शाह अपनी पत्नी गीता देवी के साथ शनिवार की शाम महिला थाना पर पहुँचकर दहेज के खातिर अपने दामाद के खिलाफ बेटी के साथ मारपीट का शिकायत की था. उन्होंने पुलिस को बताया था कि वह अपने पुत्री की शादी कुछ वर्ष पूर्व कल्याणी स्थित किराये के मकान पर रह रहे रंजीत से करवाया था. पिछले कुछ महीनों से दहेज के खातिर पी खा कर उनके बेटी यानी अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करता था.


वहीं आज घर मे बंद कर पिटाई कर रहा था. आस पास के लोगो द्वारा सूचना मिलने के बाद जब आके यहां देखे तो घर मे बंद कर पिटाई कर रहा था. जब वो लोग बचाने गए तो उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी, जिसके बाद महिला थाना पहुंची. शिकायत के बाद महिला थाना की पुलिस ने मौके से आरोपी दामाद को उठाकर थाना लाया. थाना पर पूछताछ के क्रम में आरोपी रंजीत ने महिला थाना प्रभारी नीरू कुमारी पर चाकू से हमला कर दिया. 


शोर मचाने पर मुख्यालय डीएसपी वैजनाथ प्रशाद के दो बॉडी गार्ड बचाने पहुंचे, जिसके बाद आरोपी ने दोनों सिपाही पर भी हमला कर दिया. किसी तरह आरोपी को पकड़ चाकू छीना. जिसके बाद मौके पर पहुँचे नगर डीएसपी रामनरेश पासवान और नगर थानाध्यक्ष ने आरोपी रंजीत को गिरफ्तार कर लिया. वही आरोपी रंजीत ने स्वीकार किया है कि वह पुलिस पर चाकू से हमला किया है.


आरोपी रंजीत ने आगे बताया है कि वह मुज़फ़्फ़रपुर जिलाधिकारी कार्यालय में किसी विभाग में क्लर्क के पोस्ट पर तैनात थे. शराब पीने को लेकर उनको निलंबित किया गया था, जिसके बाद वह ठेला पर पिज्जा और बर्गर बेच कर घर परिवार चलाता है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता