ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

मुजफ्फरपुर में लड़की से रेप की कोशिश, विरोध करने पर बदमाश ने तोड़ा हाथ, चाकू से गोदा

MUZAFFARPUR : जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने समाज को शर्मसार होने पर मजबूर कर दिया है. एक गांव की दो बहनों से छेड़खानी और उनके साथ बलात्कार करने की कोशिश की गई.

मुजफ्फरपुर में लड़की से रेप की कोशिश, विरोध करने पर बदमाश ने तोड़ा हाथ, चाकू से गोदा
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR :  जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने समाज को शर्मसार होने पर मजबूर कर दिया है. एक गांव की दो बहनों से छेड़खानी और उनके साथ बलात्कार करने की कोशिश की गई. रेप का विरोध करने पर बदमाश ने चाकू से गोदकर उसे जख्मी कर दिया और पीट-पीटकर लड़की का हाथ तोड़ दिया. बीच बचाव करने पहुंचे पीड़िता के भाई के साथ भी मारपीट की गई. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना इलाके का है, जहां दो लड़कियों से रेप की कोशिश की गई. छेड़खानी और बलात्कार का विरोध करने पर बदमाश युवक ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी और उसने चाकू से वार कर दिया. एक लड़की को पीट-पीटकर उसने हाथ भी तोड़ दिया. फिलहाल दोनों पीड़िताओं को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि पीड़िता के भाई के साथ भी मारपीट की गई और गले से सोने की लॉकेट भी छीन ली गई. 


इस संबंध में पीड़िता के भाई ने सदर थाने में एफआईआर कराई.  इसमें श्याम ठाकुर समेत अन्य को आरोपित बनाया है.  थानेदार संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जा रही है. पीड़िता से भी पूछताछ की जाएगी. मामले में वैज्ञानिक तरीके से जांच करायी जा रही है. 



सदर पुलिस के पदाधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में आपसी विवाद का मामला स्थानीय लोगों ने बताया गया है. जांच की जा रही है. सदर अस्पताल से अभी जख्म प्रतिविदन नहीं मिला है. इसके प्राप्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई और आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी. घटना की जानकारी वरीय पुलिस अधिकारियों को दे दी गई है.  

टैग्स