ब्रेकिंग
प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीप्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्री

मुजफ्फरपुर में जर्दा कारोबारी की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे

मुजफ्फरपुर में जर्दा कारोबारी की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। क्राइम से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां  एक बार फिर से अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। अपराधियों ने एक जर्दा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी है जिससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


घटना नगर थाना क्षेत्र के तिलक मैदान स्थित येजाजी मार्ग की है जहां अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने इलाके के जर्दा कारोबारी गोविंद ड्रोलिया की गोली मारकर हत्या कर दी। हथियारबंद बदमाशों ने कारोबारी के घर के दरवाजे पर इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया और मौके से हथियार लहराते फरार हो गये।


बता दें कि नगर थाना से महज दो सौ कदमों की दूरी पर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। रो-रोकर परिजनों का हाल बुरा है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पहुंची पुलिस की टीम और डीएसपी नगर रामनरेश पासवान पूरे मामले की छानबीन में जुट गये हैं। डीएसपी ने हत्या की पुष्टि की है। वही पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को भी खंगालने में जुटी है। 

 मुजफ्फरपुर में जर्दा कारोबारी की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल