ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरपुर में जहरीली शराब पीने से एक और व्यक्ति की मौत, अब तक कुल 5 लोगों ने दम तोड़ा

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में जहरीली शराब से अब तक पांच लोगों की मौत हो गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का कहना है कि इन सभी की मौत शराब पीने की

मुजफ्फरपुर में जहरीली शराब पीने से एक और व्यक्ति की मौत, अब तक कुल 5 लोगों ने दम तोड़ा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में जहरीली शराब से अब तक पांच लोगों की मौत हो गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का कहना है कि इन सभी की मौत शराब पीने की वजह से हुई है। शराब से लोगों की मौत मामले ने पुलिस-प्रशासन की नींद उड़ाकर रख दी है। कांटी थाना के मानिकपुर में एक और मौत जहरीली शराब के पीने से हुई है। मो. सज्जाद की मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


यह पूरा मामला जिले के कांटी थाना क्षेत्र का है. यहां सिरसिया गांव में तीन और बरियारपुर गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही मानिकपुर में भी सज्जाद नामक एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। परिजनों का कहना है कि इनकी मौत शराब पीने की वजह से हुई है। सुबह में जिन दो लोगों की मौत हुई थी उनमें सिरसिया गांव के सुमित राय उर्फ गोपी और अशोक कुमार शामिल थे। अब जिन दो लोगों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हुई है। उनके नाम सिरसिया गांव के ही दिलीप राय और रामबाबू राय बताये जाते हैं. 


मृतकों में शामिल सुमित राय की पत्नी शोभा देवी ने फर्स्ट बिहार को बताया कि उसके पति ने शराब पी थी. शराब पीने के बाद से ही उसकी तबीयत ख़राब हो गई थी. शरीर में दर्द के बाद अचानक से सुमित को खून की उल्टी होने लगी. परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. शोभा देवी ने बताया कि सुमित राजमिस्त्री का काम करता था और हर दिन शराब का सेवन करता था. कल उसने गांव के ही कुछ लोगों के साथ शराब पी थी और आज उसकी मौत हो गई.


इधर गांव के लोगों का कहना है कि आज एक और व्यक्ति इलाज के लिए शहर गया है. उसकी हालत गंभीर है. लगभग 6 से ज्यादा लोगों का इलाज शहर के निजी नर्सिंग होम में चोरी-चुपके चल रहा है. बता दें कि आज सुबह ही सुमित राय उर्फ गोपी और अशोक कुमार का आनन फानन में अंतिम संस्कार कर दिया गया था. अबतक पुलिस की टीम ने शराब से मौत की पुष्टि नहीं की है।


सुबह मामले पर एसएसपी जयंतकांत ने कहा था कि इन लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना है, फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक कुछ कहा नहीं जा सकता है कि इनकी मौत कैसे हुई है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है। मुजफ्फरपुर में जहरीली शराब कांड मामले में एसएसपी जयंतकांत ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी ने कांटी थाना प्रभारी कुंदन कुमार समेत दो चौकीदारों को निलंबित कर दिया है।  

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRABHAT SHANKAR

FirstBihar संवाददाता