ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार : हथियार के बल पर अपराधियों का तांडव, निजी कुरियर कंपनी में 14 लाख की लूट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. हत्या, लूट जैसी घटनाएं यहां अब आम हो गईं हैं. ताजा मामला अहियापुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां हथ

बिहार : हथियार के बल पर अपराधियों का तांडव, निजी कुरियर कंपनी में 14 लाख की लूट
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. हत्या, लूट जैसी घटनाएं यहां अब आम हो गईं हैं. ताजा मामला अहियापुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां हथियारबंद अपराधियों ने थाना से थोड़ी ही दूर पर एक निजी कुरियर कंपनी के ऑफिस में 14 लाख की लूट को अंजाम दिया है. 


बताया जा रहा है कि चार अपराधी कुरियर कंपनी के ऑफिस में घुस गए और हथियार भिड़ाकर कर्मचारियों से करीब 14 लाख की लूटपाट की. इसके बाद हथियार लहराते हुए फरार हो गए. कर्मचारियों ने जब मामले कि जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है. 


घटना की जानकारी देते हुए नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने बताया कि एक निजी कुरियर कंपनी के ऑफिस में कुछ हथियारबंद अपराधियों ने 14 लाख की लूट को अंजाम दिया है. मामले की जांच की जा रही है. ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता