ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

मुजफ्फरपुर में फिर एक व्यक्ति की मौत, जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका, SSP ने कहा- हम ऐसा करने से लोगों को रोकेंगे

MUZAFFARPUR : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी होने के बावजूद भी मुजफ्फरपुर जिले से लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जो काफी हैरान करने वाली है. जिले में एक और शख्स की संदिग्

मुजफ्फरपुर में फिर एक व्यक्ति की मौत, जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका, SSP ने कहा- हम ऐसा करने से लोगों को रोकेंगे
First Bihar
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी होने के बावजूद भी मुजफ्फरपुर जिले से लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जो काफी हैरान करने वाली है. जिले में एक और शख्स की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है. लोगों ने जहरीले शराब का सेवन करने से मौत की आशंका जताई है. मुजफ्फरपुर एसएसपी ने इस मामले में जांच की बात करते हुए कहा कि वह ऐसा करने से आमलोगों को रोकेंगे. यह चिंता की बात है.


घटना मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना इलाके की है, जहां संदिग्ध स्थिति में एक युवक की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों ने जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका व्यक्त की है. आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर जिले में पिछले सप्ताह भी जहरीली शराब पीने के कारण कटरा थाना क्षेत्र में 5 लोगों की मौत हो गई थी. जैसे ही मनियारी थाना क्षेत्र की घटना सामने आई पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप का माहौल बन गया. 


आनन- फानन में पश्चिमी डीएसपी के द्वारा इलाके में छापेमारी की जा रही है, जिसमें शराब बरामदगी की बात भी सामने आ रही है. पूरे मामले पर एसएसपी जयंत कांत ने बताया की एक ही व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हुई है और एक व्यक्ति बीमार है, जो अस्पताल में भर्ती है. एसएसपी जयंत कांत ने जिला वासियों से शराब नहीं पीने की अपील की है.


ग्रामीणों के अनुसार मनियारी थाना क्षेत्र के बिशुनपुर दत्त में गुडडू साह नामक युवक की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई. वहीं पटना में शुभित साह नामक बुजुर्ग की संदिग्ध अवस्था में मौत होने की बात सामने आ रही है. ग्रामीणों ने बताया कि जहरीली शराब पीने के कारण इन सब की तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद चोरी छुपे स्थानीय अस्पताल में इन लोगों का इलाज चल रहा था. शुक्रवार की देर रात गुड्डू शाह ने दम तोड़ दिया और शनिवार की सुबह आनन-फानन में उसका दाह संस्कार करवा दिया गया. जिसके बाद यह मामला सामने आया हालांकि पूरे मामले में पुलिस छानबीन कर आगे की बात बताने की बात कह रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता