ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलब

मुजफ्फरपुर में दो पक्षों के विवाद के बाद पर्चा मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के सकरा प्रखंड में दो पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद के बीच नक्सली के नाम पर लाल सलाम का पर्चा मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद वरीय अधिकारीयों की टीम मौके

मुजफ्फरपुर में दो पक्षों के विवाद के बाद पर्चा मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR:  मुजफ्फरपुर के सकरा प्रखंड में दो पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद के बीच नक्सली के नाम पर लाल सलाम का पर्चा मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद वरीय अधिकारीयों की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बूझाकर मामले को शांत कराया। मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति कर रास्ते के विवाद को सुलझाने की बात कही गयी। 


पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के विशनपुर बहनगरी गांव का है जहा की पिछले चार दिन से दो समुदाय के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था और दिन प्रतिदिन विवाद बढ़ रहा था और इसी बीच कई लाल सलाम के नाम से कई पर्चा मिल गया। जिसके बाद मामले में जिले के वरीय अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए घटनास्थल पर पहुंचे और दोनो पक्षों से बात कर मामले को शांत कराया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।


वही मामले में एसडीओ पूर्वी अमित कुमार ने कहा कि दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। जिसके बाद आज उक्त स्थल पर पहुंचकर दोनों समुदाय की बैठक कर शांति बहाल करने का प्रयास किया गया है। मामले में एएसपी पूर्वी सहियार अख्तर ने बताया कि सकरा थाना क्षेत्र के बिशनपुर बहनगरी गांव में रास्ते को लेकर दो समुदाय के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था वही आज मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों को समझा बूझाकर मामले को शांत कर लिया गया है। कई पर्चा मिला है वह तो कोई भी फ़ेंक सकता हैं वैसे पुलिस की टीम की तैनाती वहां कर दी गयी है।


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता