ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

मुजफ्फरपुर में कुरियर से मंगाई गई शराब, 20 शील्ड बाल्टी से 1660 बोतल वाइन बरामद, कुरियर रिसिव करने के दौरान एक युवक गिरफ्तार

MUZAFFARPUR: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद शराब माफिया तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे है। मुजफ्फरपुर में तो कुरियर से शराब मंगवाई गई। नई दिल्ली से ग्रीस के नाम की कुरियर कंपन

मुजफ्फरपुर में कुरियर से मंगाई गई शराब, 20 शील्ड बाल्टी से 1660 बोतल वाइन बरामद, कुरियर रिसिव करने के दौरान एक युवक गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद शराब माफिया तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे है। मुजफ्फरपुर में तो कुरियर से शराब मंगवाई गई। नई दिल्ली से ग्रीस के नाम की कुरियर कंपनी से बीस बाल्टी में भरकर शराब की खेप मुजफ्फरपुर भेजी गई थी। शील्ड बाल्टी में 1660 बोतल और 270 लीटर वाइन पुलिस ने बरामद किया है।


मोतीझील स्थित पूजा मार्केट के पास कोरियर कंपनी के कार्यालय के स्थानीय मैनेजर को बाल्टी में शराब होने के शक हुआ। तब उन्होंने इसकी सूचना उत्पाद विभाग को दी। इस बीच ग्रीस के नाम पर भेजे गए शराब को ले जाने के लिए तीन लोग पहुंचे थे। उन्हें बैठाया गया तो 2 धंधेबाज चुपके से वहां से निकल गया। जबकि ऑटो चालक को लोगों ने पकड़ लिया। 


उत्पाद पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पुलिस बीस बाल्टियों से शराब की बोतल बरामद हुई ।उत्पाद इंस्पेक्टर डेजी कुमारी ने बताया कि त्रिदेव कुरियर में एक बड़ा  कार्गो  खेप कुरियर से आया हुआ था। दिल्ली स्थित निजी कोरियर कंपनी से ग्रीस बताकर शराब बुक कराई गई थी। इसमें रिसीवर के रूप में दिनेश शर्मा और संजय राय का नाम दिया गया था। 


सलीम नामक व्यक्ति ने कुरियर बुक कराया था। इसे देखकर कुरियर संचालक पर संदेह हुआ। जिसके बाद कुरियर संचालक ने उत्पाद विभाग को जानकारी दी। इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने जांच की। इस दौरान कुरियर लेने आये एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। एफआईआर दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है। बता दे कि इससे पूर्व धंधेबाज बीते 17 जनवरी को कुरियर से शराब मंगवाकर ले जा चुके हैं।


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता