ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मुजफ्फरपुर: कूरियर कंपनी से 2.62 लाख की लूट, हथियारबंद 3 अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों ने इस बार मुजफ्फरपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। बाइक सवार तीन हथिय

मुजफ्फरपुर: कूरियर कंपनी से 2.62 लाख की लूट, हथियारबंद 3 अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों ने इस बार मुजफ्फरपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। बाइक सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने कूरियर कंपनी को अपना निशाना बनाया है। कूरियर कंपनी में घुसकर 2 लाख 62 हजार रुपये लूटकर अपराधी फरार हो गये हैं। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते अपराधी कूरियर कंपनी से निकले।


घटना सदर थाना क्षेत्र स्थित खबरा की है। इस दौरान अपराधियों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। घटना के बाद स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही थानेदार सतेंद्र कुमार मिश्र दल बल के साथ मौके पर पहुँचे। घटना के संबंध में कर्मचारियों से जानकारी ली। वही थोड़ी देर बाद नगर डीएसपी राघव दयाल भी मौके पर पहुँचे। घटनास्थल की छानबीन की। वहां पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। हालांकि वह खराब मिला।


 प्रारंभिक जांच व पूछताछ के बाद पुलिस ने मौजूद कैशियर व कर्मचारियों का मोबाइल जब्त कर लिया गया। थानेदार सतेंद्र कुमार मिश्र ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब है। बताया गया की कार्यालय मे कैश की गिनती की जा रही थी। इन सभी बिन्दुओ पर जांच की जा रही है। कैशियर ज्ञान सरोवर के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। बदमाशों की पहचान के लिए आस पड़ोस में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। इसके अलावे मौजूद कर्मचारियों से भी पूछताछ किया जा रहा है। साथ ही उनके मोबाइल का कॉल डिटेल भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।


घटना के संबंध में कर्मचारियों ने बताया कि जिस वक्त यह लूटपाट की घटना हुई उस दौरान कैशियर ज्ञान सरोवर सहित चार कर्मचारी कार्यालय के भीतर मौजूद थे। इसी दौरान गेट के बाहर एक बाइक रुकी। गेट खुला हुआ था। दिन भर हुए कलेक्शन की पैसे की गिनती की जा रही थी। इसी बीच उस बाइक से उतरकर तीन नकाबपोश बदमाश भीतर घुस गए। हथियार के बल पर सभी को बंधक बना लिया। गाली गलौज करते हुए पैसे लूटने लगे। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी  दी। देते हुए सा इसके बाद हथियार लहराते हुए भाग निकला। कर्मचारियों ने बताया कि तीनो बदमाशों की उम्र 25-30 के बीच थी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।