ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मुजफ्फरपुर में कैश वैन लूटने की कोशिश, अपराधियों ने गार्ड को मारी गोली

MUZAFFARPUR: बिहार में लॉकडाउन के बावजूद अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। यही कारण है कि आए दिन वे एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों का तांडव लगातार जा

मुजफ्फरपुर में कैश वैन लूटने की कोशिश, अपराधियों ने गार्ड को मारी गोली
Santosh Singh
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में लॉकडाउन के बावजूद अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। यही कारण है कि आए दिन वे एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर का है जहां बाइक सवार दो अपराधियों ने दिनदहाड़े कैश वैन को लूटने की कोशिश की। घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है। जिसके आधार पर फरार अपराधियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने दावा है कि जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।

मुजफ्फरपुर में कैश वैन लूटने की कोशिश, अपराधियों ने गार्ड को मारी गोली


घटना नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित सेंट्रल बैक की है। जहां कैश लोड करने दौरान अपराधियों ने कैश वैन को लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर अपराधियों ने सुरक्षा गार्ड को गोली मार दी। जवाबी कार्रवाई में गार्ड ने भी एक अपराधी को गोली मार दी। सात राउंड हुई गोलीबारी के दौरान अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि गोली लगने के बाद भी अपराधी अपने साथी को लेकर भागने में सफल रहा। वही घायल गार्ड को इलाज के लिए बैरिया स्थित निजी नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया है। 

मुजफ्फरपुर में कैश वैन लूटने की कोशिश, अपराधियों ने गार्ड को मारी गोली


गोलीबारी की घटना की सूचना मिलते हैं नगर डीएसपी राम नरेश पासवान नगर थानेदार ओम प्रकाश दल बल के साथ मौके पर पहुंचे मामले की छानबीन शुरू कर दी। घटना के संबंध में गार्ड अखिलेश कुमार ने बताया कि कैश वैन से कैश लोड किया जा रहा था। इसी क्रम में एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। नगर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि अपराधियों द्वारा कैश वैन को लूटने का प्रयास किया गया। सुरक्षा गार्ड के जवाबी फायरिंग के बाद अपराधी भाग निकले। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता