ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

मुजफ्फरपुर में बाइकर्स गैंग का आतंक, चेन छिनने के दौरान युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है और एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली

मुजफ्फरपुर में बाइकर्स गैंग का आतंक, चेन छिनने के दौरान युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है और एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है। गले के चेन को छिनने के दौरान जब युवक ने  विरोध किया तो बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया है। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मुजफ्फरपुर में बाइकर्स गैंग गिरोह का तांडव लगातार जारी है। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग इलाके में एक युवक को बाइक सवार बदमाशों ने जबरन रोका और गले का चेन छिनने लगा। युवक ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद बाइकर्स गैंग हथियार लहराते मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।