ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मुजफ्फरपुर में बाइक सवार दो अपराधियों ने किया छात्र का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर ज़िले के अहियापुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर एनएच-57 किनारे बसे मुहल्ले से बाइक सवार दो अपराधियों ने दस वर्षीय किशोर को अपहरण कर लिया। पीड़ित बच्

मुजफ्फरपुर में बाइक सवार दो अपराधियों ने किया छात्र का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर ज़िले के अहियापुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर एनएच-57 किनारे बसे मुहल्ले से बाइक सवार दो अपराधियों ने दस वर्षीय किशोर को अपहरण कर लिया। पीड़ित बच्चे के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। 


शिकायत मिलते ही नगर डीएसपी और अहियापुर थानेदार रोहन कुमार भीखनपुर इलाके में जांच की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार अपराधी बच्चे को बैठाकर ले जाते नजर आएं है। बच्चा स्थानीय पप्पू सिंह का लड़का श्लोक कुमार है।


पप्पू सिंह ने पुलिस को बताया है कि उसका बच्चा भीखनपुर स्थित निजी स्कूल मे तीसरे वर्ग में पढ़ाई करता है। वह स्कूल वैन से स्कूल आता-जाता है। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर उसने स्कूल वैन के चालक से मोबाइल पर संपर्क किया। ड्राइवर ने स्टॉप पोआइंट पर छोड़ने के बारे मे बताया। कहीं पता नहीं चलने पर पप्पू सिंह ने पुलिस का सहयोग लिया। 


पप्पू सिंह ने बताया कि वह इलेक्ट्रॉनिक से जुड़े काम करके परिवार का भरन पोषण करता है। बच्चे के अपहरण के बाद पूरे परिवार दहशत में हैं। उसने पुलिस को यह भी बताया है कि गांव में पहले से जमीन विवाद चल रहा है। इधर, अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया है कि सीसीटीवी के तहत अपराधियों की पहचान की जा रही है। अपहरण के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता