ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

मुजफ्फरपुर में BCA के स्टूडेंट का मर्डर, छानबीन में जुटी पुलिस

MUZAFFARPUR : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मुजफ्फरपुर से जहां अपराधियों ने BCA के स्टूडेंट का मर्डर कर दिया है. इस

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मुजफ्फरपुर से जहां अपराधियों ने BCA के स्टूडेंट का मर्डर कर दिया है. इस हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है. 


वारदात मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना इलाके की है. जहां बंगरा पुल के पास अपराधियों ने देर शाम एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने बीसीए के एक छात्र का मर्डर कर दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक किसी धारदार हथियार स्टूडेंट की गला काटकर उसकी हत्या की गई है. मौत की खबर मिलते ही छात्र के घर में मातम छा गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस के मुताबिक छात्र की डेड बॉडी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARAMA

FirstBihar संवाददाता