ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

मुजफ्फरपुर में बैंक लूट, अपराधियों ने ICICI बैंक से 13 लाख से ज्यादा की लूट की

MUZAFFARPUR : बिहार में नई सरकार की तरफ से सुशासन के किए जा रहे सभी दावे औंधे मुंह गिर रहे हैं। मुजफ्फरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां अपराधियों ने बैंक लूट क

मुजफ्फरपुर में बैंक लूट, अपराधियों ने ICICI बैंक से 13 लाख से ज्यादा की लूट की
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 MUZAFFARPUR : बिहार में नई सरकार की तरफ से सुशासन के किए जा रहे सभी दावे औंधे मुंह गिर रहे हैं। मुजफ्फरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां अपराधियों ने बैंक लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मुजफ्फरपुर सदर थाने से सटे आईसीआईसीआई बैंक शाखा में लूट की इस वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है। बैंक से 13 लाख 83 हजार रुपये कैश लूट लिए गए हैं।


घटना को लेकर जो पहली जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मुजफ्फरपुर गोबरसही स्थित आईसीआईसीआई की शाखा में लूट की घटना हुई है। अपराधी यहां बैंक लूट के इरादे से पहुंचे और हथियार के दम पर 13 लाख से ज्यादा की रकम लूटने के बाद चलते बने। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और वह अपराधियों की सुराग लगाने में जुटी हुई है। बैंक लूट की वारदात जहां हुई है उससे महज 200 मीटर की दूरी पर ही सदर थाना है। यह बताता है कि अपराधियों के ऊपर कानून और पुलिस का कोई डर काम नहीं कर रहा है।