ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव, बैंककर्मी को मारी गोली

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में बेलगाम अपराधियो का तांडव जारी है, अपराधी आए दिन बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक ओवर ब्रिज के पास की ह

मुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव, बैंककर्मी को मारी गोली
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में बेलगाम अपराधियो का तांडव जारी है, अपराधी आए दिन बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक ओवर ब्रिज के पास की है, जहां अपराधियों ने बैंककर्मी को गोली मार दी. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बुधवार की देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने कोटक बैंक के कर्मचारी  को गोली मार दी और हथियार लहराते हुए मौके से फारार हो गए. 

घायल शख्स की पहचान कांटी थाना क्षेत्र के कलवारी गॉव निवासी दिनेश चौधरी के पुत्र विवेक कुमार के रुप में की गई है. गंभीर रुप से घायल विवेक को इलाज के लिए अस्पाल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

बताया जा रहा है कि विवेक अपने एक दोस्त प्रशांत के साथ बाइक से गोबरसहि चौक स्थित कोटक बैंक से प्रतिदिन की तरह आज भी काम कर घर लौट रहे था. तभी चांदनी चौक ओवर ब्रिज पर एक बाइक पर सवार दो नकाब पोश अपराधी ने पीछा कर गोली मार दी और भाग निकले. विवेक को पेट मे एक गोली लगी है.जिसका इलाज बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है. पुलिस ने बताया कि घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है.जल्द ही अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी की जाएगी.