ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

मुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव, किराना दुकानदार को बंधक बनाकर लूटा, कई राउंड की फायरिंग

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव मचाया। किराना दुकान में घुसे बदमाशों ने दुकानदार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ लाख रुपये लूटकर मौके से फरार हो गये। बताया जा

मुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव, किराना दुकानदार को बंधक बनाकर लूटा, कई राउंड की फायरिंग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव मचाया। किराना दुकान में घुसे बदमाशों ने दुकानदार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ लाख रुपये लूटकर मौके से फरार हो गये। बताया जाता है कि दो बाइक पर सवार करीब 5 अपराधी पहुंचे थे इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गयी। 


बीच बाजार में लूट की इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। किराना दुकानदार राजू साह ने बताया हथियार के बल पर बंधक बनाकर बाइक सवार अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लूट के क्रम में फायरिंग करते अपराधी बड़े आराम से पिस्टल लहराते फरार हो गये। 


घटना देवरिया थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित साहू किराना स्टोर में हुई है। सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि देवरिया थाना क्षेत्र में किराना व्यवसायी से लूट की वारदात हुई है डेढ़ लाख रुपए कैश लूट की बात सामने आ रही है। बाइक सवार अपराधियों द्वारा हवाई फायरिंग भी की गयी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता