ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

मुजफ्फरपुर में सामने आया अजीबोगरीब मामला, प्यार भरी बातें कर अधेड़ को पास बुलाया और काट दी प्राइवेट पार्ट

DESK: मुजफ्फरपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां अपने प्रेमी की मदद से महिला ने एक अधेड़ को बुलाया और प्राइवेट पार्ट काट दी। मामला साहेबगंज के विशुनपुर पट्टी मुसहर ट

मुजफ्फरपुर में सामने आया अजीबोगरीब मामला, प्यार भरी बातें कर अधेड़ को पास बुलाया और काट दी प्राइवेट पार्ट
Santosh Singh
3 मिनट

DESK: मुजफ्फरपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां अपने प्रेमी की मदद से महिला ने एक अधेड़ को बुलाया और प्राइवेट पार्ट काट दी। मामला साहेबगंज के विशुनपुर पट्टी मुसहर टोला की है। गंभीर रूप से घायल पीड़ित हरिंदर मांझी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया गया जहां स्थिति गंभीर होता देख चिकित्सकों ने उसे मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया जबकि पुलिस को देख महिला का प्रेमी फरार हो गया। साहेबगंज में हनीट्रैप का एक अलग मामला सामने आने के बाद इलाके के लोग भी हैरान हैं। बताया जाता है कि महिला को उसके प्रेमी के साथ संदिग्धावस्था में हरिंदर मांझी ने देखा था। इसके बाद मामले का पर्दाफाश होने की चिंता दोनों को सता रही थी। महिला ने बदनामी से बचने के लिए यह साजिश रच डाली।


महिला ने अपने प्रेमी की मदद से पहले तो अधेड़ को अपने घर पर बुलाया। उससे पहले प्यार भरी बातें की। इस दौरान महिला ने कहा कि प्रेमी के साथ मिलने वाली बात वो किसी से ना बताएं। इस दौरान महिला ने उसे पूरी तरह से भरोसे में ले लिया उससे घंटों प्यार भरी करती रही। फिर उसे पास बुलाकर महिला ने अपने प्रेमी की मदद से उसके प्राइवेट पार्ट को काट डाला। जिसके बाद दोनों मौके से फरार हो गये। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये जिसके बाद पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई है। 


बताया यह भी जा रहा है कि महिला ने दो शादियां कर रखी है लेकिन वह ससुराल नहीं जाती है। मायके में वह रहती है। दो शादी के बाद भी महिला का अपने प्रेमी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों को पीड़ित हरिंदर मांझी ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जिसके बाद लोक लाज की डर से महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।