ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

मुजफ्फरपुर में 10 साल की बच्ची का मर्डर, बोरे में मिली मासूम की डेड बॉडी

MUZAFFARPUR : बिहार में पुलिस अपराध पर नकेल कसने में पूरी तरह फेल है. महिलाओं और बच्चियों के बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में पुलिस अपराध पर नकेल कसने में पूरी तरह फेल है. महिलाओं और बच्चियों के बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मुजफ्फरपुर से जहां अपराधियों ने 10 साल की एक बच्ची का मर्डर कर दिया. इस हत्या से इलाके में सनसनी फैली हुई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के बैरिया थाना इलाके की है. जहां गांधीनगर मोहल्ले में अपराधियों ने एक मासूम बच्ची का मर्डर कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक क्रिमिनलों ने हत्या के बाद बच्ची की डेड बॉडी को एक बोरे में बंद कर फेंक दिया. जब लोगों ने बोरे में बच्ची की लाश देखी तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. मौत की खबर मिलते ही बच्ची के परिजनों में चीख-चीत्कार मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने बच्ची की डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता