ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मुजफ्फरपुर: लूटकांड का खुलासा, लाखों रूपये की भारतीय और नेपाली करेंसी के साथ 2 गिरफ्तार

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर रेल पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। लाखों रूपये की भारतीय और नेपाली करेंसी के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रक्सौल में लूट की बड़ी वारदात के

मुजफ्फरपुर: लूटकांड का खुलासा, लाखों रूपये की भारतीय और नेपाली करेंसी के साथ 2 गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर रेल पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। लाखों रूपये की भारतीय और नेपाली करेंसी के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रक्सौल में लूट की बड़ी वारदात के बाद महज चार घंटे के भीतर मामले का खुलासा हुआ। सत्तर लाख भारतीय नोट व 14 लाख नेपाली करेंसी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुजफ्फरपुर रेल एसपी कुमार आशीष ने घटना के बाद रेल डीएसपी बेतिया के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया। जिसके बाद चार घंटे के भीतर मामले का खुलासा हुआ।


मुजफ्फरपुर रेल एसपी कुमार आशीष ने रक्सौल में लूट की घटना में गठित एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए 2 संदिग्धों को गिरफ्तार किया। जिसकी निशानदेही पर 70 लाख 83 हजार 500 भारतीय और 14 लाख 36 हजार 750 रूपये का नेपाली करेंसी बरामद किया गया।


दरअसल 8 फरवरी को रक्सौल के स्टेशन रोड में सिंचाई विभाग कार्यालय के पास एक व्यक्ति को गोली मारकर 15 लाख रुपए लूट लिया गया था। सूचना के बाद रेल पुलिस ने यह कार्रवाई की है। रेल एसपी कुमार आशीष ने बताया कि घायल युवक धीरज कुमार ढाका का रहने वाला है। पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता हैं। घटना के दिन एक अन्य साथी के साथ वह बस से रक्सौल पहुंचा था।


रक्सौल में दो अन्य लोगों से पैसे लेने के बाद ये दोनों भारतीय मुद्रा को नेपाली करेंसी में बदलने का काम करता था। कैश से भरे बैग को लेकर दोनों स्टेशन की तरफ जा रहा था इसी दौरान अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया और पैसे लूट लिया। घटना के तुरंत बाद हुई छापेमारी में 2 संदिग्धों की गिरफ्तारी हुई। साथ ही भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया। घटना के 4 घंटे के अंदर ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिया गया। एसपी ने बताया कि मामले का खुलासा करने वाले पुलिस टीम को सम्मानित किया जाएगा।