ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

मुजफ्फरपुर के दियारा इलाके में बम ब्लास्ट, खेत में काम कर रहा युवक घायल

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब अचानक एक सरसों के खेत में बम धमाका हुआ। धमाका ऐसा था कि आस-पास गांव तक इसकी गूंज सु

मुजफ्फरपुर के दियारा इलाके में बम ब्लास्ट, खेत में काम कर रहा युवक घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब अचानक एक सरसों के खेत में बम धमाका हुआ। धमाका ऐसा था कि आस-पास गांव तक इसकी गूंज सुनाई दी। इस दौरान एक युवक घायल हो गया। हाथ और पैर का कुछ हिस्सा धमाके से जख्मी हो गया। घायल युवक को पीएचसी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां युवक का इलाज चल रहा है। 


लोगों की माने तो अपनी फसलों को जंगली सुअर और नीलगाय से बचाने के लिए इस तरह के बम का प्रयोग किसान करते हैं। यह बम काफी तेज आवाज देता है इसके संपर्क में आने पर यह घायल कर देता है। लोगों ने बताया कि मुजफ्फरपुर के साहेबगंज के माधोपुर हजारी वार्ड नंबर 7 का रहने वाला 17 वर्षीय  मोहम्मद नसरूद्दीन सरसों के खेत में काम कर रहा था। 


घास काटने के दौरान अचानक खेत के किनारे रखे रख बम की चपेट में आ गया। तभी बम ब्लास्ट हुआ और वह इस घटना में घायल हो गया। हाथ और पांव का कुछ हिस्सा जख्मी हो गया। बम धमाके की खबर ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आगे पूरे मामले की छानबीन शुरू की।


टैग्स