ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

मुजफ्फरपुर के थानेदार पर गंभीर आरोप, 4 दिनों तक हाजत में बंद कर बुजुर्ग पिता और बेटे को बेरहमी से पीटा, 15 हजार रूपये लेकर छोड़ा

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के बरुराज थाने के SHO संजीव कुमार दूबे पर एक युवक ने गंभीर आरोप लगाया हैं। पीड़ित युवक ने बताया कि थानाध्यक्ष ने उसे और उसके बुजुर्ग पिता को थाने के हाजत मे

मुजफ्फरपुर के थानेदार पर गंभीर आरोप, 4 दिनों तक हाजत में बंद कर बुजुर्ग पिता और बेटे को बेरहमी से पीटा, 15 हजार रूपये लेकर छोड़ा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के बरुराज थाने के SHO संजीव कुमार दूबे पर एक युवक ने गंभीर आरोप लगाया हैं। पीड़ित युवक ने बताया कि थानाध्यक्ष ने उसे और उसके बुजुर्ग पिता को थाने के हाजत में बेवजह चार दिन तक रखा और बेरहमी से पिटाई की। बाद में 15 हजार रूपए लेकर दोनों को थाने से छोड़ा गया। 


बरुराज थाना क्षेत्र के जसौली के रहने वाले रामचंद्र राय के बेटे मुकेश राय ने इसे लेकर एसएसपी से न्याय की गुहार लगायी है। एसएसपी को आवेदन देकर मामले पर कार्रवाई की मांग की है। युवक का कहना है कि बरुराज थानाध्यक्ष 21 अगस्त को उसे थाने बुलाये थे। फिर एक औरत को भगाने के आरोप में उसे हाजत में बंदकर चार दिन तक बेरहमी से पिटाई की थी। इस दौरान और गन्दी गन्दी गालियां भी दी गई। वहीं उसके पिता को भी थाने पर बुलाया गया और उनके साथ भी मारपीट की गई। 


युवक का आरोप हैं कि पुलिस ने 15 हजार रुपये लेकर दोनों को छोड़ा। वहीं मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने फोन पर बातचीत में बताया कि युवक का आरोप गलत हैं, वो पुरानी चोट को दिखा रहा है, वो कई अलग-अलग मामले में दोषी हैं, पहले भी पुलिस द्वारा उसे पकड़ा गया था। वहीं एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि फिलहाल ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया हैं। कोई भी युवक आवेदन लेकर उनके पास नहीं पहुंचा हैं। वीडियो वायरल होने पर उन्होंने मामले को लेकर डीएसपी से जांच कराने की बात कही। मामले को लेकर पश्चिमी डीएसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगर ऐसा हुआ हैं तो युवक सामने आए उसकी बात सुनी जाएगी और मामले की जांच भी की जाएगी।


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता