ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

एक्सिस बैंक में 20 लाख की लूट, अपराधियों ने गार्ड को मारी ताबड़तोड़ गोली

MUZAFFARPUR : बिहार में बढ़ते अपराध का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मुजफ्फरपुर से जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में बढ़ते अपराध का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मुजफ्फरपुर से जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी एक्सिस बैंक के ब्रांच में गार्ड को गोली मारकर 20 लाख रुपये लूट लिए हैं. अपराधियों ने ताबड़तोड़ 5 राउंड फायरिंग की है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 

देखिये वीडियो : 

वारदात मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना इलाके की है. जहां NH 57 के बगल में मैठी एक्सिस बैंक से 20 लाख रुपये की लूट हुई है. बताया जा रहा है कि अचानक हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में धावा बोला और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान एक गोली गार्ड को लगी है. लुटेरे 20 लाख रुपये लूट कर फरार हुए हैं. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. 


गोली लगने के कारण गार्ड की हालत नाजुक बताई जा रही है. उसे इलाज के लिए SKMCH में रेफर किया गया है. वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. मौके पर पहुंचे ASP अनिमेश कुमार ने बताया कि बैंक में कैश का मिलान हो रहा है. मिलान होने के बाद ही लूट की रकम का पता चल पायेगा. पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है.

टैग्स