ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

IG ने थाने के मुंशी को किया सस्पेंड, रिश्वतखोरी के कारण तीसरी बार हुआ निलंबित

MUZAFFARPUR : बिहार में इनदिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. पुलिस लॉ एंड आर्डर को रोकने में पूरी तरह फेल साबित हो रही है. वहीं दूसरी ओर पुलिसवालों के रिश्वतख

IG ने थाने के मुंशी को किया सस्पेंड, रिश्वतखोरी के कारण तीसरी बार हुआ निलंबित
First Bihar
3 मिनट

MUZAFFARPUR :  बिहार में इनदिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. पुलिस लॉ एंड आर्डर को रोकने में पूरी तरह फेल साबित हो रही है. वहीं दूसरी ओर पुलिसवालों के रिश्वतखोरी के भी मामले सामने आ रहे हैं, जिनके ऊपर कार्रवाई की जा रही है. ऐसा ही एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले से सामने आया है, जहां आईजी ने एक मुंशी को सस्पेंड कर दिया है. अवैध वसूली को लेकर इस मुंशी को निलंबित किया गया है. 


मामला मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना इलाके का है, जहां रिश्वत लेने के आरोप में मुंशी बीके सिंह को आईजी गणेश कुमार ने निलंबित कर दिया है. मुंशी बीके सिंह को रिश्वतखोरी के ही जुर्म में यह तीसरी बार सस्पेंड किया गया है. इसके बावजूद भी वह अपनी आदतों से बाज नहीं आते हैं. आपको बता दें कि कुछ ही दिन पहले मुंशी बीके सिंह का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह घूस लेते हुए देखे गए थे. तब बीके सिंह कुढ़नी थाना में पोस्टेड थे. उन्हें इस मामले में सस्पेंड कर दिया गया था.


इस घटना के बाद नगर थाना में इनकी तैनाती हुई, तब करीब 6 महीने काम करने के बाद इस थाने में भी वह पैसा लेते पकड़े गए. जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया. फिर उनका तबादला कर दिया गया. कुछ दिनों से ब्रह्मपुरा में मुंशी के पद पर तैनात थे. लघु सिंचाई विभाग के लिपिक सुनील कुमार की बाइक जूरनछपरा से चोरी हुई थी.


इस चोरी के मामले में क्लर्क सुनील कुमार ने एफआईआर कराने के लिए आवेदन दिया.एक सप्ताह तक उन्हें थाने पर मुंशी ने दौड़ाया.किसी तरह एफआईआर दर्ज हुई.पीड़ित जब नकल लेने पहुंचे तो एक हजार रुपये ऐंठ लिए. लिपिक ने अपनी पीड़ा सोशल मीडिया पर बयां की. मामला आईजी तक पहुंचा. उन्होंने पीड़ित को बुलाकर पूछताछ की. मामला सत्य पाए जाने पर मुंशी को निलंबित कर दिया. 

टैग्स