ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

मुजफ्फरपुर: घरवालों को बंधक बनाकर डकैती, लाखों के सामान की लूट

MUZAFFARPUR: खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की है, जहां हथियारबंद डकैतों ने एक घर में डाका डाल दिया। बदमाशों ने घर में रखे लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ़ कर दिया। घटना सरैया थाना क्षेत्

मुजफ्फरपुर: घरवालों को बंधक बनाकर डकैती, लाखों के सामान की लूट
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की है, जहां हथियारबंद डकैतों ने एक घर में डाका डाल दिया। बदमाशों ने घर में रखे लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ़ कर दिया। घटना सरैया थाना क्षेत्र स्थित अभूचक गांव की है। इस घटना को गुरुवार की देर अंजाम दिया गया है। 




सूचना मिलते ही सरैया थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ छह डकैतों ने गांव के ही रमेश राय के घर को अपना निशाना बना लिया। हथियार के बल पर डकैतों ने गृहस्वामी और स्वजन को बंधक बना लिया। इसके बाद घर में रखे कई सामान लूट लिए। 




जानकारी के मुताबिक़ डकैतों ने करीब पांच लाख से ज्यादा की संपत्ति लूट ली है। हद तो तब हो गई जब पीड़ित परिवार ने घटना का विरोध करना चाहा तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, डकैती की इस घटना के बाद रूम में आग लगा दी गई, इससे काफी सामान जल गए। फिलहाल सरैया पुलिस डकैतों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

टैग्स