ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Muzaffarpur Crime News: कारोबारी का बेटा रहस्यमय ढंग से लापता, गंगा घाट से युवक की गाड़ी बरामद; परिजनों ने पुलिस पर लगाए ये आरोप

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक कारोबारी का बेटा पिछले चार दिन से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है। दो दिन पहले गंगा स्नान के लिए मुंगेर जाने की बात कहकर घर ले निकला तो वापस नहीं लौ

Muzaffarpur Crime News: कारोबारी का बेटा रहस्यमय ढंग से लापता, गंगा घाट से युवक की गाड़ी बरामद; परिजनों ने पुलिस पर लगाए ये आरोप
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक कारोबारी का बेटा पिछले चार दिन से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है। दो दिन पहले गंगा स्नान के लिए मुंगेर जाने की बात कहकर घर ले निकला तो वापस नहीं लौटा। पुलिस ने मुंगेर के सुल्तान बाबू गंगा घाट से कारोबारी के बेटे की गाड़ी को बरामद किया है हालांकि कि युवक को अबतक बरामद नहीं कर सकी है। युवक गंगा में डूब गया या उसकी हत्या कर दी गई या अगवा हो गया है? पुलिस के सामने ऐसे कई सवाल हैं, जिसका जवाब तलाश करने में पुलिस की टीम खाक छान रही है।


युवक की पहचानसदर थाना क्षेत्र के भीखनपुरा गांव निवासी कारोबारी गोपाल सिंह का बेटे नमन सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने मुंगेर और मुजफ्फरपुर में केस दर्ज करने के लिए पुलिस के पास पहुंचने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने से मना कर दिया। इससे परेशान होकर परिजन अब पुलिस प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं। परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है और वे जल्द से जल्द अपने बेटे के वापस लौटने की उम्मीद कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस प्रशासन से मामले में गंभीरता दिखाने की अपील की है।


करीब चार दिन बीत जाने के बाद कोई सुराग नहीं मिला परिजन मुजफ्फरपुर के सदर थाना में अज्ञात के खिलाफ कांड दर्ज करना चाहते हैं, वही कानून की जानकारों की माने तो जब घटनास्थल मुंगेर है और युवक के डूबने की चर्चा है। ऐसे में यूडी केस ही होगा ना कि नामजद या अज्ञात के खिलाफ। फिर जांच में पुलिस अगर मर्डर या अन्य पहलू सामने आता है तो धाराएं बदलती है।


परिजन और मुंगेर जिला प्रशासन के सहयोग से करीब तीन दिनों तक युद्ध स्तर पर विभिन्न टीम को लगाकर युवक की बॉडी को खोजा गया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंततः अब परिजन सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं और यह गुहार लगा रहे हैं कि पुलिस कांड दर्ज नहीं कर रही है। वहीं स्थानीय सूत्रों की माने तो मामला कुछ और है लड़का नशा पान भी करता था और थार गाड़ी से खूब मस्ती किया करता था इतना ही नहीं प्रेम मामले में भी आगे रहता था।


सूत्रों की माने तो अगर पूरा मामला पुलिस जांच पड़ताल करेगी तो मामला सिर्फ डूब जाने का नहीं बल्कि कई राज खोल सकते हैं। हो सकता है की आत्महत्या हो या फिर मर्डर लेकिन राज जरूर है। सूत्रों ने कहा कि लड़की का चक्कर है पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं। सब कुछ परिजन और उनके रिश्तेदारों को पता है। आखिर क्या मजबूरी थी मुजफ्फरपुर से मुंगेर जाकर गंगा जी में स्नान करना पड़ा था। मामला प्रेम प्रसंग का था या फिर संयोग था, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता