ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

मुजफ्फरपुर बॉयलर ब्लास्ट; कंपनी के मालिक समेत पांच के खिलाफ वारंट जारी, 7 मजदूरों की हुई थी मौत

MUZAFFARPUR : बीते 26 दिसंबर 2021 को बिहार के मुजफ्फरपुर में हुए नूडल्स फैक्ट्री बॉयलर ब्लास्ट मामले में कंपनी के मालिक समेत पांच के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. बता दें

मुजफ्फरपुर बॉयलर ब्लास्ट; कंपनी के मालिक समेत पांच के खिलाफ वारंट जारी, 7 मजदूरों की हुई थी मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बीते 26 दिसंबर 2021 को बिहार के मुजफ्फरपुर में हुए नूडल्स फैक्ट्री बॉयलर ब्लास्ट मामले में कंपनी के मालिक समेत पांच के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. बता दें अंशुल स्नैक्स और बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक विकास मोदी, उनकी पत्नी श्वेता मोदी समेत पांच आरोपितों के खिलाफ वारंट जारी किया गया है. यह वारंट CJM आफताब आलम की कोर्ट ने जारी किया है.


कोर्ट से वारंट का आदेश प्राप्त कर बेला थाना पुलिस ने पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है. फिलहाल जानकारी के अनुसार कंपनी के निदेशक एवं अन्य नामजद अभियुक्तों की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है.  


गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर में नूडल्स फैक्ट्री का बॉयलर फटने से भीषण धमाका हुआ था जिसमें काम कर रहे 7 मजदूरों की मौत हो गयी वही आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल हो गये. जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय फैक्ट्री में दो दर्जन से अधिक मजदूर मौजूद थे. मृतकों में मधुबनी के नवतुर घुरवंती निवासी संजीव कुमार, मधुबनी के महादेव, नरकटियागंज के विशाल, कुंदन, नरकटियागंज के 30 वर्षीय ओमप्रकाश, मधुबनी के हरलाखी निवासी विवेक कुमार सदा और शिवहर के नगर थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय सत्यम कुमार शामिल हैं.  


नूडल्स फैक्ट्री में हुए धमाके के कारण बगल के चूड़ा और आटा फैक्ट्री भी क्षतिग्रस्त हो गया. उसके अंदर काम कर रहे लोग भी घायल हो गए. घटना सुबह करीब 10 बजे की है. धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज करीब 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. बॉयलर फटने के बाद हुए ब्लास्ट से नूडल्स फैक्ट्री पूरी तरह ध्वस्त हो गया. घटनास्थल की जो तस्वीरें आई वह दिल को दहलाने वाली थी.  

टैग्स