ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

मुजफ्फरपुर : बेटी की शादी से पहले पिता की गोली मारकर हत्या, 5 लाख रूपए भी लूट ले गए बदमाश

MUZAFFARPUR : बिहार में बेखौफ अपराधियों का ताडंव थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी एक बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर का है, ज

मुजफ्फरपुर : बेटी की शादी से पहले पिता की गोली मारकर हत्या, 5 लाख रूपए भी लूट ले गए बदमाश
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में बेखौफ अपराधियों का ताडंव थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी एक बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर का है, जहां अपराधियों ने घर में घुसकर एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान अपराधियों ने बेटी की शादी के लिए जमीन बेचकर घर में रखें पांच लाख रूपए भी लूट लिए और मौके से फरार हो गये। 


मृतक की पहचान 55 वर्षीय मनोहर साह के रूप में की गई है, जो मेहनत मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। इधर, हत्या की वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मंच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मृतक के परिजनों ने पड़ोस में ही रहनेवाले उमेश राय और उसके साथियों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि वारदात की रात सभी लोग घर में सो रहे थे। इसी दौरान उमेश राय अपने दो सहयोगियों के साथ घर में घुस आया और घर में रखे पैसो के बारे में पूछा और जब मनोहर साह ने इसका विरोध किया तो उन्हें गोली मार दी और पांच लाख रूपए लूटकर फरार हो गये।


मृतक की बहु ने बताया कि उसके ससुर ने आरोपियों से कर्ज के तौर पर 20 हजार रूपए लिए थे, जिसे आरोपियों ने बढ़ाकर एक लाख रूपया कर दिया था। मृतक ने पूरा पैसा लौटा दिया था सिर्फ दो हजार रूपए बाकी थे। जिसे माफ करने के लिए मनोहर साह आरोपियों से गुहार लगा रहे थे लेकिन आरोपी पैसा छोड़ने को तैयार नहीं थे। 


बताया जा रहा है कि मृतक मनोहर साह ने बेटी की शादी के लिए अपनी जमीन बेच दी थी। इसी महीने बेटी का तिलक भी होने वाला था। लेकिन इससे पहले ही अपराधियों ने शादी की तैयारियों को मातम में बदल दिया। वारदात के बाद आरोपी अपना घर छोड़कर फरार है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। घटना के बाद पुलिस गांव में कैंप कर रही है।