ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

मुजफ्फरपुर के बाजार समिति में मिला मछली व्यवसाई का शव, इलाके में फैली सनसनी

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के अहियापुर के बाजार समिति में सोमवार की अहले सुबह एक मछली कारोबारी की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृत कारोबारी की पहचान समस्तीपु

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के अहियापुर के बाजार समिति में सोमवार की अहले सुबह एक मछली कारोबारी की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.  

मृत कारोबारी की पहचान समस्तीपुर के ताजपुर थाना के हरिशंकरपुर गांव निवासी सागर साह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सागर हर रोज मंडी से मछली ले जाकर अपने गांव में बेचता था. 

सोमवार की अहले सुबह अन्य मछली कारोबारी जैसे ही मंडी पहुंचे सागर की लाश दिखाई दी. जिसके बाद सबने पुलिस को इसकी सूचना दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है.  मृतक के पास से पुलिस ने रुपये और मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसके बाद परिजनों को इसकी सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया. शव मिलने की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि मृतक के पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं और घर में कमाने वाला सदस्य मृतक अकेले था. 




रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता