ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

छोटी सी प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, प्रेमी जोड़े जहर खाकर दी जान

MUZAFFARPUR :मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना इलाके की राघोपुर पंचायत के एक गांव में प्रेमी युगल ने जहर खाकर अपनी जान दे दी है. बताया जा रहा है कि दोनों का घर आसपास ही है और लंबे समय से

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR :मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना इलाके की राघोपुर पंचायत के एक गांव में प्रेमी युगल ने जहर खाकर अपनी जान दे दी है. बताया जा रहा है कि दोनों का घर आसपास ही है और लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था.

जिसकी जानकारी मिलते ही दोनों के परिवार में विवाद चल रहा था, इससे परेशान होकर प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी है. बताया जा रहा है कि 22 अप्रैल को दोनों के परिजनों ने उसे एसकेएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां पहले लड़के की मौत हो गई तो वहीं गुरुवार की सुबह लड़की ने भी दम तोड़ दिया.

लड़के का बगैर पोस्टमार्टम और बयान दर्ज कराए ही परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया, जबकि लड़की के पिता ने लड़का पक्ष के 4 लोगों पर बेटी को जहर खिला देने का आरोप लगाते हुए एसकेएमसीएच ओपी  में मामला दर्ज कराया है. पोस्टमार्टम के बाद लड़की की डेड बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है,  जबकि बिसरा को जांच के लिए सुरक्षित रख दिया गया है.

पुलिस को दिए गए बयान में लड़की के पिता ने बताया कि बुधवार की रात 9 बजे उनकी बेटी घर से बाहर निकली थी. जब कुछ देर तक वापस नहीं आई तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू कर दी. इसी बीच जब लौटकर आई तो उसकी हालत काफी नाजुक थी. वह लड़खड़ा रही थी और उल्टी कर रही थी. उनका कहना है कि पड़ोस के ही रहने वाले चार लोगों ने उनकी बेटी को जबरदस्ती कुछ पिला दिया था.  जिसके बाद उन्होंने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां, उसकी मौत हो गई. वहीं यह  पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है. मामला दर्ज कर ली गई है. जिसके बाद अब यह मामला मीनापुर थाने में भेज दी जाएगी, जहां पुलिस इसकी जांच करेगी.