ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

मुजफ्फरपुर में बैंक लूटने जा रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, दो लुटेरों को गोली लगी

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में बैंक लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से गोलियां चलीं, जिसमें दो अपराधियों के घायल

मुजफ्फरपुर में बैंक लूटने जा रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, दो लुटेरों को गोली लगी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में बैंक लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से गोलियां चलीं, जिसमें दो अपराधियों के घायल होने की खबर है. दोनों अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद  इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. 


ये घटना मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के बनघारा के पास हुई है. वहां इंडियन बैंक की ब्रांच है. पुलिस के मुताबिक इंडियन बैंक में लूट की घटना को अंजाम देने के लिए अपराधी जमा हुए थे. इसी दौरान सिवाईपट्टी थाने की पुलिस वहां पहुंच गयी. अपराधियों ने पुलिस को देखते ही गोली चलाना शुरू कर दिया. 


अपराधियों की ओर से गोली चलते देख पुलिस ने जवाबी फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की फायरिंग में दो अपराधियों को गोली लगी है. पुलिस के मुताबिक सुंदरम और दीपू नाम के अपराधी को गोली लगी है.  दोनों के पैर में गोली लगी है. उनके दूसरे साथी वहां से फरार हो गये. 


पुलिस ने गोली लगने से घायल दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. घायल अपराधियों को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मुजफ्फरपुर के SSP राकेश कुमार और टाउन एसपी अवधेश दीक्षित SKMCH अस्पताल पहुंचे हैं. दोनों ने सिवाईपट्टी थाने की पुलिस से मामले की जानकारी ली है. हालांकि पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.