ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मुजफ्फरपुर : पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश, इलाके में फैल गई सनसनी

MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से जहां कटरा थाना इलाके में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। युवक का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। चामुंडा स्थान स्थित बागीचे

मुजफ्फरपुर : पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश, इलाके में फैल गई सनसनी
Santosh Singh
2 मिनट

MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से जहां कटरा थाना इलाके में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। युवक का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। चामुंडा स्थान स्थित बागीचे में आज सुबह पेड़ से लटकी हुई युवक लाश मिली। पेड़ पर फंदे से लटके एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 


घटना की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को भी इस संबंध में जानकारी दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से लटके शव को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। 


थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक की पहचान धनौर गांव निवासी राम एकबाल महतो के 23 वर्षीय पुत्र भजन कुमार के रूप में हुई है। साथ ही मौके से पुलिस ने बाईक भी बरामद की है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीती रात को वह घर से गायब हो गया था। पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा की उसकी हत्या हुई या आत्महत्या।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARAMA

FirstBihar संवाददाता