ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

मुजफ्फरपुर जहरीली शराब कांड : थानेदार सस्पेंड.. इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के कटरा स्थित दरगाह मांझी टोला में जहरीली शराब से मौत के मामले में स्थानीय थानेदार और इंस्पेक्टर के ऊपर कार्यवाई हुई है। जहरीली शराब से मौत का मामला सामने

मुजफ्फरपुर जहरीली शराब कांड : थानेदार सस्पेंड.. इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
Santosh Singh
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के कटरा स्थित दरगाह मांझी टोला में जहरीली शराब से मौत के मामले में स्थानीय थानेदार और इंस्पेक्टर के ऊपर कार्यवाई हुई है। जहरीली शराब से मौत का मामला सामने आने के बाद शुरू में जिला प्रशासन इसे छिपा रहा था लेकिन पर परत दर परत सच्चाई सामने आने के बाद आखिरकार कटरा थाना के थानेदार सिकंदर कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है साथ ही अंचल इंस्पेक्टर मिथलेश झा को लाइन हाजिर किया गया है। 


चौकीदार मोतिबुल रहमान ने शराब के कारण 5 लोगों की मौत बताते हुए स्थानीय शराब माफिया मुकेश सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस बीच शनिवार को तीन और लोगों की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई जिसके बाद जब प्रशासन हरकत में आया। चौकीदार को भी इस मामले में सस्पेंड कर दिया गया है। शुक्रवार तक बीमारी की वजह से 4 लोगों की बात कहने वाले डीएम प्रणव कुमार 3 दिन बाद आखिरकार शनिवार को दरगाह गांव पहुंचे उसके बाद गांव में मेडिकल टीम भी बुलाई गई। 


जहरीली शराब की वजह से रामचंद्र मांझी की मौत हो गई। रामचंद्र मांझी के पिता और मृतक अजय मांझी के चाचा खेलावन मांझी ने कहा कि 17 फरवरी की रात प्रमोद दास गांव में आया था। सबको ट्रक पर से शराब की खाली बोतल उतारने की बात बोल कर ले गया। जहां बाद में सभी को शराब पिलाई गई और इसी शराब के पीने की वजह से लोगों की मौत हुई।

टैग्स