ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार : साली पर आया जीजा का दिल, मज़ाक-मज़ाक में लेकर भागा

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक जीजा द्वारा नाबालिग साली को बहकाकर उसका अपहरण करने का मामला सामने आया है. नाबालिग के परिजनों ने थाने में मदद की गुहार लगाते हुए अपने दा

बिहार : साली पर आया जीजा का दिल, मज़ाक-मज़ाक में लेकर भागा
First Bihar
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक जीजा द्वारा नाबालिग साली को बहकाकर उसका अपहरण करने का मामला सामने आया है. नाबालिग के परिजनों ने थाने में मदद की गुहार लगाते हुए अपने दामाद के खिलाफ रिपोट दर्ज कराई है. रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 


मामला शहर के गोबरसही इलाके से है. परिजनों ने बताया कि आरोपी जीजा का नाम विनोद सहाय है जो कि मधुबनी जिले का निवासी है. विनोद अक्सर अपनी साली से हंसी-मजाक करते रहता था. घर के लोगों को किसी प्रकार का शक नहीं हुआ लेकिन विनोद काफी तेज तर्रार निकला. उसने हंसी-मजाक के दौरान ही 16 साल की नाबालिग साली को कई उल्टी-सीधी बातें पढ़ा दीं. इसके बाद उसके व्यवहार में बदलाव होने लगा. वह अधिक समय तक जीजा के आसपास ही रहने लगी. इसका युवक की पत्नी भी विरोध करती थी, किंतु दोनों पर इसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नाबालिग के घरवालों ने उसे समझाना शुरू किया. 


ससुराल वालों ने अपने दामाद को भी समझाया, परंतु बात आगे बढ़ गई थी. जब दोनों के रवैये में कोई बदलाव नहीं हुआ तो विनोद के ससुराल वालों ने सख्ती से बात की. जिसके बाद कहासुनी होने लगी और वह यहां से अपने घर मधुबनी लौट गया. इसी बीच नाबालिग अपनी दो सहेलियों के साथ कपड़ा खरीदने गोबरसही गई थी. पूरा दिन गुजर जाने के बाद भी वह वापस नहीं आई. इसके बाद अपने स्तर से उसकी खोज शुरू हुई. 


सभी रिश्तेदारों और सहेलियों के पास तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा. निराश होकर परिजनों ने इसकी सूचना थाने में दी. जिसमें अपने दामाद पर ही छोटी बेटी को बहला-फुसलाकर गलत नीयत से अपहरण करने का आरोप लगाया. पूरे मामले के बारे में जब थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह संवेदनशील मामला है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपित और उस नाबालिग के मोबाइल की सीडीआर मंगवाई जा रही है. इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.