ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

ठीकेदार से माओवादियों ने मांगी 50000 की लेवी, 10 दिन में पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना इलाके में माओवादियों ने ठीकेदार से 50000 की लेवी मांगी है. भूसरा गांव में निर्माणाधीन विद्यालय पर ठीकेदार से माओवादियों ने पर्चा

ठीकेदार से माओवादियों ने मांगी 50000 की लेवी, 10 दिन में पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR :  मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना इलाके में माओवादियों ने ठीकेदार से 50000 की लेवी मांगी है. भूसरा गांव में निर्माणाधीन विद्यालय पर ठीकेदार से माओवादियों ने पर्चा चिपका कर लेवी देने की बात कही है. समय पर पैसा नहीं देने पर माओवादियों ने जान से मारने की भी धमकी दी है. उन्होंने जो पर्चा चस्पाया है, उसमें साफ़ तौर पर लिखा है कि ऐसा नहीं करने पर जान माल का नुकसान हो सकता है.


गायघाट थाना क्षेत्र के भूसरा गांव में निर्माणाधीन विद्यालय पर ठीकेदार से माओवादियों ने पर्चा चिपका कर लेवी मांगी है. सोमवार की सुबह काम पर आए मजदूर पर्चा देख डर गए.  इस संबंध में विद्यालय का निर्माण कार्य करा रहे ठीकेदार ने थाने में शिकायत कर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है.


भाकपा माओवादी उत्तर बिहार पश्चिम जोनल कमेटी ने पर्चे के माध्यम से ठीकेदार राकेश कुमार सिंह से लेवी के रूप में 50 हजार रुपये मांगा है. हालांकि कागजी तौर पर विद्यालय भवन निर्माण के अभिकर्ता केशव कुमार केसरी हैं, लेकिन अभिकर्ता के माध्यम से राकेश ठीकेदारी कर रहे हैं. पर्चे के माध्यम से माओवादियों ने जहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है.


पार्टी की नीतियों को भी बताया है. आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए भारत वर्ष के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए वार्षिक चंदा लेवी के रूप में पार्टी को 10 दिनों में जमा करने की चेतावनी के साथ हरकत करने पर जानमाल की नुकसान की धमकी भी दी है. थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.जांच के बाद दोषी शख्स पर कार्रवाई की जाएगी. 

टैग्स