ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

मक्के के खेत में मिली लड़की की डेडबॉडी, रात में घर से अचानक गायब हुई थी युवती

MUZAFFARPUR : आज अहले सुबह मक्के के खेत से युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। घटनास्थल से चाकू भी बरामद किया गया है। परिजनों के मुताबिक युवती देर रात तक घर में ही थी। अब पुलि

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

MUZAFFARPUR : आज अहले सुबह मक्के के खेत से युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। घटनास्थल से चाकू भी बरामद किया गया है। परिजनों के मुताबिक युवती देर रात तक घर में ही थी। अब पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुट गयी है।


जिले के सकरा थानाक्षेत्र के चंदनपट्टी हाईस्कूल के पीछे मक्के की खेत में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई है।सुबह सुबह मक्के की खेत में शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई व लोगों ने पुलिस को सूचना दी।सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव की पहचान करायी जो घटनास्थल से 5 किमी दूर केशोपुर का बताया गया जिसके बाद परिजनों को मौका-ए-वारदात पर बुलाया गया।


परिजनों ने बताया कि बीती रात युवती घर में ही थीं कैसे यहां पहुंची किसी को नहीं पता।घटनास्थल पर एक चाकू भी मिला।लोगों का कहना है कि युवती को गला दबा कर हत्या की गयी हैं। युवती के गले के उपर ठूढ़ी पर हल्का चाकू का निशान पाया गया है।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएचभेज दिया  है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर जांच रही है कि देर रात युवती घर के बाहर कैसे निकली। वो खुद गयी या फिर किसी ने बुला कर उसकी हत्या कर दी। तमाम पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। 


टैग्स