ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

मछली मारने के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी, पैक्स अध्यक्ष और उनके भाई की गोली मारकर हत्या, कई लोग हुए घायल

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां दो लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया है। साहेबगंज थाना क्षेत्र के गौडा पंचायत के बेरिया गांव में हुई गोलीबारी की घटन

मछली मारने के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी, पैक्स अध्यक्ष और उनके भाई की गोली मारकर हत्या, कई लोग हुए घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां दो लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया है। साहेबगंज थाना क्षेत्र के गौडा पंचायत के बेरिया गांव में हुई गोलीबारी की घटना में पैक्स अध्यक्ष राजेश सहनी उर्फ भोला सहनी और उसके भाई मुकेश सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है।


बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व गांव के ही पोखर से मछली मारने को लेकर विवाद हुआ था। जिसे लेकर दो पक्षों ने साहेबगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। मृतक के भतीजे ने मनीष सिंह एवं उसके 10 समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस गोलीबारी में आधा दर्जन लोगों के घायल होने की भी सूचना है।


 गोली लगने के बाद दोनों भाइयों को साहेबगंज सीएचसी लाया गया था। जहां दोनों की मौत हो गयी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पैक्स अध्यक्ष की मौत के बाद उनके समर्थकों ने मनीष सिंह व अन्य पर भी हमला कर दिया। जिसमें मनीष सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक राजेश सहनी पूर्व में शराब बेचने के मामले में जेल भी जा चुका है।

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRABHAT SHANKAR

FirstBihar संवाददाता