ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

लॉकडाउन में छात्रा को घर से बुलाया पढ़ाने को, बंद कोचिंग सेंटर में किया रेप

MUZAFFARPUR :लॉकडाउन में बिहार के मुजफ्फरपुर से मानवता को तार-तार कर देने वाली खबर सामने आयी है। जहां शिक्षक और छात्र के पवित्र रिश्ते को तार-तार करते हुए टीचर ने स्टूडेंट के साथ र

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

MUZAFFARPUR :लॉकडाउन में बिहार के मुजफ्फरपुर से मानवता को तार-तार कर देने वाली खबर सामने आयी है। जहां शिक्षक और छात्र के पवित्र रिश्ते को तार-तार करते हुए टीचर ने स्टूडेंट के साथ रेप किया है। मामला दर्ज करने पुलिस के पास पहुंचे छात्रा के परिवार को पुलिस ने बैरंग लौटा दिया। गांव में पंचायत कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गयी ।


मुजफ्फरपुर के बेनीबाद ओपी थाना क्षेत्र से ये पूरी खबर सामने आ रही है। लॉकडाउन के बाद कोचिंग सेंटर बंद था तो कोचिंग संचालक ने छठी कक्षा की छात्रा को पढ़ाने के लिए घर से बुलाया। छात्रा अपने छोटे भाई-बहनों के साथ बंद कोचिंग में पहुंची। वहां उसके तीन भाई-बहनों को एक कमरे में पढ़ने के लिए बैठा दिया। इसके बाद कोचिंग संचालक उस छात्रा को दूसरे कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।


घटना के बाद पूरे दिन पंचायत कर गांव में ही मामले को रफादफा करने की कोशिश की गयी। पीड़िता की मां ने बताया कि वह बेनीबाद ओपी थाना पहुंची तो पुलिस ने उसे घर लौटा दिया गया। लड़की के परिजनों  के अड़े रहने और मामले को नहीं दबते देख बेनीबाद पुलिस ने केस महिला थाने को ट्रांसफर करते हुए पीड़िता और उसकी मां को महिला थाना भेज दिया। वहां एफआईआर दर्ज कर पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है। 



टैग्स