ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

लक्जरी कार के आगे लगा पुलिस का बोर्ड और डिक्की में भरी शराब: बिहार में ऐसे भी हो रही दारू की तस्करी

MUZAFFARPUR: लक्जरी कार के आगे लगा पुलिस का बड़ा बोर्ड. नंबर प्लेट का कलर भी पुलिस जैसा. औऱ कार के अंदर शराब की पेटियां लदीं. बिहार में शराब की तस्करी ऐसे भी हो रही है. वो तो झटके

लक्जरी कार के आगे लगा पुलिस का बोर्ड और डिक्की में भरी शराब: बिहार में ऐसे भी हो रही दारू की तस्करी
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MUZAFFARPUR: लक्जरी कार के आगे लगा पुलिस का बड़ा बोर्ड. नंबर प्लेट का कलर भी पुलिस जैसा. औऱ कार के अंदर शराब की पेटियां लदीं. बिहार में शराब की तस्करी ऐसे भी हो रही है. वो तो झटके में शराब कारोबारी लग गया. उससे पूछताछ हुई तो उसने उन लोगों का नाम बता दिया, जो उसे शराब की बोतलें देते थें. तब जाकर सारा राज खुला। दरअसल मुजफ्फरपुर के मुशहरी के रोहुआ इलाके से पुलिस ने शराब बेचने वाले दो धंधेबाज़ को दबोचा था. थाने में जब उनकी आवभगत हुई तो उसने बताया कि वह शराब किन होलसेलर के यहां से ला रहा था. दोनों की निशानदेही पर मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रोड स्थित माधौल के पास से नौ शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया. उनसे पूछताछ में पूरे सिंडिकेट का खुलासा हुआ.


पुलिस की गाड़ी से शराब की तस्करी

दरअसल पुलिस ने शराब कारोबारियों के पास से दो लग्ज़री कार बरामद की है. उनमे से  एक गाड़ी पर आगे में पुलिस लिखा हुआ बोर्ड लगा था. नंबर प्लेट को देखने पर लगता था जैसे वह पुलिस की गाड़ी हो. पुलिस ये छानबीन कर रही है कि जो गाड़ियां जब्त की गयी हैं वह चोरी की हैं या उनके कागजात सही हैं. पुलिस ने इसकी जांच के लिए DTO से संपर्क किया है. पुलिस कह रही है कि जिस गाड़ी पर पुलिस लिखा था वह शराब तस्कर शंभू का है. उसके कागजात की जांच हो रही है. 


मुजफ्फरपुर पुलिस ने बताया कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है वे अंतरराज्जीय शराब तस्कर हैं. इनमें से कुछ झारखंड के रांची और पलामू के रहने वाले हैं. पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें मुजफ्फरपुर के मुशहरी रोहुआ के प्रियांशु और अनमोल, नालन्दा का शशिकांत, गया का सूरज कुमार, औरंगाबाद का सूरज और रवि, रांची के दिनेश कुमार और प्रधुम्न, पलामू का भानुप्रताप और नालन्दा का शंभु कुमार शामिल है. पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेजा जा रहा है. 


करोड़ों की शराब कर चुके हैं सप्लाई

मुजफ्फरपुर पुलिस ने बताया कि झारखंड के जो शराब तस्कर गिरफ्त में आये हैं उन्होंने बताया कि वे शराब पहुंचाने बिहार आय़े थे. साथ में वे नये लोगों के साथ शराब की डील भी कर रहे थे. डील फाइनल होने के बाद ने झारखंड से शराब लाते हैं. ट्रकों से शराब झारखंड से बिहार लायी जाती है. गिरफ्तार शराब कारोबारियों ने बताया कि अब तक सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले में पांच करोड़ से ज्यादा की शराब पहुंचा चुके हैं. कुछ दफे उनका माल भी पकड़ा गया. लेकिन वे पकड़ में नही आय़े. 


पुलिस कह रही है कि इस गिरोह में दो दर्जन से ज्यादा शराब तस्कर हैं. वे पूरे उत्तर बिहार में शराब सप्लाई करते हैं. पुलिस ने जिन लोगो को गिरफ्तार किया है उनके पास से एक डायरी भी बरामद हुई है जिसमें करोड़ों की लेनदेन का हिसाब किताब दर्ज है. उस डायरी में बिहार से लेकर झारखंड तक के शराब कारोबारियों के नाम और मोबाइल नंबर दर्ज है. उनका संपर्क पश्चिम बंगाल के शराब कारोबारियों से भी है. वे पश्चिम बंगाल से पूर्णिया के रास्ते शराब मंगवाते हैं. 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें