ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

कितनी फजीहत कराएगी बिहार पुलिस? थाने से तस्करी के बाद अब मालखाने से शराब की चोरी, शातिर चोर ले भागे दारू की पेटियां; जवानों को नहीं लगी भनक

MUZAFFARPUR: बिहार की पुलिस अपनी फजीहत खुद करा रही है। पिछले दिनों थाने से शराब की तस्करी का मामला सामने आने के बाद पुलिस की खूब फजीहत हुई थी। अब एक बार फिर मुजफ्फरपुर से पुलि

कितनी फजीहत कराएगी बिहार पुलिस? थाने से तस्करी के बाद अब मालखाने से शराब की चोरी, शातिर चोर ले भागे दारू की पेटियां; जवानों को नहीं लगी भनक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार की पुलिस अपनी फजीहत खुद करा रही है। पिछले दिनों थाने से शराब की तस्करी का मामला सामने आने के बाद पुलिस की खूब फजीहत हुई थी। अब एक बार फिर मुजफ्फरपुर से पुलिस की लापरवाही की एक बानकी देखने को मिली है, जहां पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में शातिर चोरों थाना के मालखाना में घुसे और वहां रखी जब्त शराब के कार्टन को ले भागे और इसकी भनक तक पुलिस को नहीं लगी।


दरअसल, शुक्रवार की रात भीषण बारिश की वजह से सिकंदरपुर ओपी के पुलिसकर्मी थाने में दुबके हुए थे। इसी दौरान शातिर चोर वेंटिलेटर काटकर मालखाने के भीतर घुस गए और वहां रखी शराब की 5 पेटियों समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। बारिश के कारण थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। शनिवार की सुबह जब पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया।


घटना की जानकारी मिलते ही जिले के बड़े पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस एक्शन में आई। पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को हिरासत में लिया है वहीं शराब की दो पेटियों को बरामद कर लिया है हालांकि शराब की तीन पेटियां अब भी नहीं मिल सकी हैं। पुलिस हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ कर रही है हालांकि इस घटना को लेकर जिले में चर्चा का बाजार गर्म है और इस बड़ी लापरवाही को लेकर लोग कह रहे हैं कि बिहार पुलिस और कितनी फजीहत कराएगी?