ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: कोर्ट परिसर में पुलिस पर हमला कर लड़की को भगा ले जाने पहुंचे थे 6 युवक, 3 आरोपी धर दबोचे गये बाकि फरार हुए

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जेल में बंद एक लड़की को कोर्ट परिसर से भगा ले जाने की साजिश को पुलिस ने फेल कर देने का दावा किया है. पुलिस लड़की को पेशी के लिए कोर्ट ले कर आयी थी.

बिहार: कोर्ट परिसर में पुलिस पर हमला कर लड़की को भगा ले जाने पहुंचे थे 6 युवक, 3 आरोपी धर दबोचे गये बाकि फरार हुए
Editor
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जेल में बंद एक लड़की को कोर्ट परिसर से भगा ले जाने की साजिश को पुलिस ने फेल कर देने का दावा किया है. पुलिस लड़की को पेशी के लिए कोर्ट ले कर आयी थी. वहीं पुलिस पर हमला कर लड़की को भगा ले जाने की साजिश थी. पुलिस ने इस मामले में 3 युवकों को गिरफ्तार किया है. हालांकि मामला पुलिस की कहानी में कई छेद सामने आ रहे हैं. 


मुजफ्फरपुर पुलिस ने कोर्ट परिसर में मोतीपुर की एक लड़की को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमले की साजिश रचने के मामले में 3 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. तीनों युवकों के खिलाफ नगर थाना में एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने जिन्हें जेल भेजा है उनमें मोतीपुर का अर्जुन कुमार, मोतिहारी के कल्याणपुर का जितेंद्र कुमार और कथैया का अनिल कुमार शामिल है. पुलिस कह रही है कि इस मामले में 6 युवक शामिल थे. उनमें से तीन फरार हो गये. फरार होने वालों में मोतीपुर का उपेंद्र कुमार औऱ मुरारी के साथ साथ बरुराज का रोहित कुमार शामिल है. उन तीनों को धर दबोचने के लिए छापेमारी की जा रही है. 


इस मामले में पुलिसकर्मियों के बयान पर ही थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है. पुलिस के मुताबिक मोतीपुर की एक लड़की पुराने मामले में जेल में बंद है. इन 6 युवकों ने उसे भगा ले जाने की साजिश रची. लिहाजा वे कोर्ट परिसर में इकट्ठा हुए थे. हालांकि पुलिस को इसकी भनक मिल गयी थी. लिहाजा उनकी साजिश विफल करने की तैयारी कर ली गयी थी. पुलिस की टीम लोगों की निगरानी कर रही थी. कोर्ट परिसर में तीन युवकों पर शक हुआ तो उन्हें पूछताछ के लिए रोका गया. इसके बाद तीनों युवकों ने मिलकर सिपाही सिंटू कुमार का गला दबाना शुरूकर दिया. तभी दूसरे पुलिसकर्मियों ने उन्हें दबोच लिया. वे तीन तो गिरफ्तार हो गये लेकिन 3 और लोग फरार हो गये. 

पुलिस कह रही है कि पूछताछ में गिरफ्तार लोगों ने बताया कि वे उपेंद्र कुमार के कहने पर इस घटना को अंजाम देने पहुंचे थे. उनकी योजना थी कि पुलिस पर हमला कर लड़की को छुडा लिया जाये. उपेंद्र इसके लिए हथियार भी लेकर आय़ा था. लेकिन वह फरार होने में सफल रहा.

टैग्स