ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

जेल जाने के दौरान पुलिस वैन से कूदकर भागा अपराधी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

MUZAFFARPUR: चोरी के आरोपी को पुलिस जेल ले जा रही थी तभी पुलिस को चकमा देकर वह वैन से अचानक कूदकर भाग गया। अपराधी के भागने के बाद पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। फरार अपर

जेल जाने के दौरान पुलिस वैन से कूदकर भागा अपराधी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: चोरी के आरोपी को पुलिस जेल ले जा रही थी तभी पुलिस को चकमा देकर वह वैन से अचानक कूदकर भाग गया। अपराधी के भागने के बाद पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। फरार अपराधी को फिर से गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी करती रही लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। 


बताया जाता है कि सकरा थाना के गोरीगमा गांव के लोगों ने एक चोर को मोबाइल चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा था और उसकी जमकर पिटाई की थी। पिटाई की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे लोगों की चंगुल से छुड़ाया और हिरासत में लिया। पुलिस ने उसे आज कोर्ट में प्रस्तुत किया जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर उसे शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा ले जाया जा रहा था। 


इसी दौरान नगर थाना के सरैयागंज टावर चौक पर पुलिस को चकमा देकर पुलिस वैन से कुदकर फरार हो गया। चोर की पहचान बोचहां थाना क्षेत्र के कफेन तुर्की का संतोष रजक के रूप में हुई थी। संतोष वर्ष 2021 में भी चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। 


डीएसपी पूर्वी सहियार अख्तर ने बताया कि चोरी के आरोप में कोर्ट के आदेश पर जेल ले जाया जा रहा था तभी चोर पुलिस वैन से कुदकर भागने में सफल हो गया। पुलिस के बयान पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया गया है। पुलिस का दावा है कि फरार अपराधी संतोष रजक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता