ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था बदमाश, पुलिस ने मंसूबे पर पानी फेर दिया

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर बरूराज थाना पुलिस ने छापेमारी की और 4 अपराधियों को मौके से दबोचा। गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथिय

हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था बदमाश, पुलिस ने मंसूबे पर पानी फेर दिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर बरूराज थाना पुलिस ने छापेमारी की और 4 अपराधियों को मौके से दबोचा। गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथियार बरामद किया गया है। बताया जाता है कि गिरफ्तार अपराधी शहर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। इसी के लिए सभी एक जगह इकट्ठा हुए थे। लेकिन समय रहते पुलिस ने इन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया और बड़ी घटना होने से बचाया। 


सूचना मिलते ही बरूराज थानाध्यक्ष संजय दुबे ने वरीय अधिकारियों को इससे अवगत कराया। जिसके बाद अपराधियों के लोकेशन को ट्रैक कर घेराबंदी की गयी। इस दौरान तीन बाइक पर सवार चार अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े गए अपराधियों के पास से पुलिस ने तीन लोडेड हथियार बरामद किया है साथ ही साथ कई अन्य सामान भी बरामद किया है।


गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में सभी की पहचान हुई। रोहित, आजाद, अभिषेक बरूराज थाना क्षेत्र के चैनपुर कथौलिया का रहने वाला है जबकि छोटू सिंह महमदपुर गंग का रहने वाला है। डीएससी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों का अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। पूछताछ में कई अहम सुराग पुलिस को हाथ लगी है। जिस पर पुलिस टीम काम कर रही है पकड़े गए अपराधी कर्मी  लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में इकट्ठा हुए थे। लेकिन पुलिस की तत्परता से उनके मंसूबे पर पानी फिर गया।