ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

Bihar News: लड़कों के गैंग ने नाबालिग को घेरकर बेरहमी से पीटा, कान पकड़कर उठक-बैठक भी कराया; पिटाई का वीडियो हुआ वायरल

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक नाबालिग लड़के की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लड़के एक लड़का को घेरकर उसकी पिटाई करते दिख रहे

Bihar News: लड़कों के गैंग ने नाबालिग को घेरकर बेरहमी से पीटा, कान पकड़कर उठक-बैठक भी कराया; पिटाई का वीडियो हुआ वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक नाबालिग लड़के की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लड़के एक लड़का को घेरकर उसकी पिटाई करते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं पिटाई के बाद बदमाशों ने नाबालिग से कान पकड़कर उठक बैठक भी कराया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


दरअसल, मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र के MSKB कॉलेज के फील्ड एरिया में कुछ युवकों के द्वारा एक लड़के की की जमकर पिटाई की गई है। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में नगर थाना में पीड़ित की मां ने तीन नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।


पीड़ित लड़के की मां ने आरोप लगाया है कि बीते 16 दिसंबर को जब उनका बेटा नवी हसन घर के काम से बाहरगया था, तभी सभी ने उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं 15 दिनों में उसकी हत्या कर देने की भी धमकी दी है।


पिटाई का वायरल वीडियो जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। नगर थानेदार इंस्पेक्टर शरद कुमार ने बताया कि पीड़ित के मां के बयान पर नामजद और अज्ञात युवकों के ऊपर कांड दर्ज किया गया है, जो अज्ञात है उनके बारे में पुलिस पता कर रही है। सभी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें