ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपभरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिप

दो लाख रुपया कर्ज देना पड़ा महंगा, पैसे मांगने पर घर की बहू को लेकर भाग गया कर्जदार, अपहरण का मामला दर्ज

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक महिला को दो लाख रुपये कर्ज देना बहुत भारी पड़ गया। दरअसल जिस व्यक्ति को उसने कर्ज दिया था वो उसकी बहू को लेकर फरार हो गया। महिला अपने पैसे की मा

दो लाख रुपया कर्ज देना पड़ा महंगा, पैसे मांगने पर घर की बहू को लेकर भाग गया कर्जदार, अपहरण का मामला दर्ज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक महिला को दो लाख रुपये कर्ज देना बहुत भारी पड़ गया। दरअसल जिस व्यक्ति को उसने कर्ज दिया था वो उसकी बहू को लेकर फरार हो गया। महिला अपने पैसे की मांग कर रही बार-बार कर रही थी जो उस व्यक्ति को नागबार गुजरा और वह महिला की बहू को बहला-फुसलाकर ले भागा।


मुज़फ़्फ़रपुर जिले में आए दिन अजीबो-गरीब मामला सामने आ रहा है। इस बार भी एक अलग मामला पुलिस के सामने आया है। मामला बोचहां थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां एक महिला से एक व्यक्ति ने दो लाख रुपया कर्ज के तौर पर लिया था लेकिन पैसे देने में आनाकानी कर रहा था। महिला बार-बार अपने पैसे मांगने उसके घर जाती थी और वह रोज कोई ना कोई बहाना बनाकर उसे लौटा देता था। लेकिन महिला ने जिद थाम ली थी वो अपना पैसा लेकर रहेगी। 


कोई ऐसा दिन नहीं होगा जब वह पैसे मांगने नहीं जाती होगी। महिला के बार-बार तगादा किये जाने से गुस्साएं शख्स एक दिन महिला के घर पहुंच गया और घर की बहू को बहला-फुसलाकर ले भागा। पीड़ित परिवार ने इस बात की शिकायत महिला थाने में दर्ज करायी। महिला का आरोप है कि कर्ज लेने वाले ने उसकी बहू का अपहरण कर लिया है। 


बोचहा थानाध्यक्ष ने इस मामले को लेकर कहा कि महिला के बयान पर केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पीड़ित महिला का आरोप था कि पैसे लेनदेन के विवाद में उसकी बहू का अपहरण गलत नियत से किया गया है। महिला बहू की सकुशल बरामदगी की मांग कर रही है और आरोपी को सजा दिलाए जाने की बात कह रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता