ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

दो कट्ठा जमीन में हुआ मासूम का सौदा, पंचायत ने दबा दिया मामला

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक मासूम की मौत का सौदा किया गया। मृतक के परिजन को दो कट्ठा जमीन देकर मामले को रफा-दफा किया गया। मामला थाने तक भी नहीं पहुंचा। अब पंच

दो कट्ठा जमीन में हुआ मासूम का सौदा, पंचायत ने दबा दिया मामला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक मासूम की मौत का सौदा किया गया। मृतक के परिजन को दो कट्ठा जमीन देकर मामले को रफा-दफा किया गया। मामला थाने तक भी नहीं पहुंचा। अब पंचायत के इस फैसले पर सवाल उठ रहे हैं। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि खेत की जुताई के दौरान चाचा के साथ उसका भतीजा बैठा हुआ था। तभी अचानक अनियंत्रित होकर बच्चा ट्रैक्टर से गिर पड़ा और रोटावेटर में जाकर फंस गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। बच्चे का शव बुरी तरह क्षत विक्षप्त हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे जिसके बाद चिख पुकार मच गया। 


परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। क्षत विक्षप्त शव को देख परिवारवालों के होश उड़ गये। घटना मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र स्थित मनोहर गांव का है। जहां इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना की खबर आग की तरह फैल गयी जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रैक्टर का मालिक भी कई लोगों के साथ मौके पर आ गये। 


ट्रैक्टर मालिक ने मामले को रफा-दफा करने की बात कही। इसके एवज में दो कट्ठा जमीन देने का ऑफर भी दिया। इसे लेकर पंचायत भी बुलाई गयी। पंचायत में शामिल लोगों ने भी मुआवजे के तौर पर जमीन लेने की बात पीड़ित परिवार से कही और पीड़ित परिवार को थाने जाने से रोका। उधर पीड़ित परिवार की तरफ से अभी तक किसी तरह की शिकायत थाने में दर्ज नहीं करायी गयी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत दर्ज होते ही पुलिस कार्रवाई करेगी।