ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

दो दिनों से गायब नाबालिग बच्ची का मिला शव, गैंग रेप के बाद हत्या की आशंका, मिला आपत्तिजनक सामान

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर ज़िले के कांटी इलाके के पानापुर ओपी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने एक निजी स्कूल के पीछे झाड़ी से घिरे एक तालाब से नाबालिग बच्ची की ला

दो दिनों से गायब नाबालिग बच्ची का मिला शव, गैंग रेप के बाद हत्या की आशंका, मिला आपत्तिजनक सामान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर ज़िले के कांटी इलाके के पानापुर ओपी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने एक निजी स्कूल के पीछे झाड़ी से घिरे एक तालाब से नाबालिग बच्ची की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। 


बच्ची दो दिनों से गायब थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पानापुर ओपी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जहां से बच्ची की लाश मिली है वहां कई कंडोम भी बरामद किया गया है। जिसके बाद यह बात फैल गई कि बच्ची की हत्या से पहले गैंगरेप हुआ है। 


परिजनों की माने तो दो दिन पूर्व से युक्त बच्ची गायब थी जिसकी तलाश में परिजन लगातार खोजबीन कर रहे थे। तभी इसी क्रम में यह जानकारी मिली कि एक डेड बॉडी मिली है जिसकी सूचना पर परिजन पहुंचे और इसकी पहचान बच्ची के रूप में की। पूरे मामले पर पूछे जाने पर पानापुर ओपी के थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि एक बच्ची का डेड बॉडी पोखर से बरामद हुआ है। बच्ची की पहचान कर ली गयी है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है। मौके से आपत्तिजनक सामान मिलने के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि घटना की सभी बिन्दुओं की जांच की जा रही है।  



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता