ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

डीजीपी भट्टी कर रहे थे क्राइम कंट्रोल करने की मीटिंग, खत्म होते ही शहर में हुई गोलीबारी; इलाके में मचा हड़कप

MUZAFFARPUR : बिहार के डीजीपी आर एस भट्ठी बिहार की कमान संभालते ही सबसे पहले कहा था कि अपराधी को घर में छुपे नहीं दें बल्कि उसे दौड़ा - दौड़ा कर पकड़े। लेकिन डीजीपी के इस आदे

 डीजीपी भट्टी कर रहे थे क्राइम कंट्रोल करने की मीटिंग, खत्म होते ही शहर में हुई गोलीबारी; इलाके में मचा हड़कप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के डीजीपी आर एस भट्ठी बिहार की कमान संभालते ही सबसे पहले कहा था कि अपराधी को घर में छुपे नहीं दें बल्कि उसे दौड़ा  - दौड़ा कर पकड़े। लेकिन डीजीपी के इस आदेश के बावजूद मुजफ्फरपुर में क्राइम कंट्रोल होता नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में अब खुद डीजीपी भट्टी मुजफ्फरपुर पहुंचकर जिला पुलिस के सभी आलाधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग किया। लेकिन, इनकी मीटिंग खत्म होते ही शहर में एक बार फिर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। जिससे इलाके में एकबार फिर से हड़कंप का माहौल बना हुआ है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ इलाके केर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। यहां स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक  एक प्रेमी ने करीब छह माह पूर्व विवाहिता प्रेमिका को लेकर भाग फरार हो गया था और अब वो आज वापस आया तो उसकी प्रेमिका के साथ ही किसी बात को लेकर अनबन हुई तभी अचानक प्रेमी सोनू ने पिस्टल निकाली और प्रेमिका विवाहिता के सीने में गोली उतार दी। इतना ही नहीं इसके बाद उसने खुद के गर्दन के पास भी गोलीमार ली। 


वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना देने के बाद आनन-फानन में  मुसहरी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला के हालत नाजुक बनी हुई है  .इस पूरे मामले पर पूछे जाने पर डीएसपी पूर्वी मनोज पांडे ने कहा कि-  प्रेम प्रसंग मामले में गोली चली है प्रेमी ने पहले प्रेमिका को गोली मारी और खुद भी गोली मार ली।  दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।