ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

दबंग मुखिया ने की पिटाई और जान से मारने की दी धमकी, डर के कारण पीड़ित परिवार ने छोड़ा गांव

MUZAFFARPUR: सुशासन बाबू की सरकार बिहार में चाहे लाख दावे कर ले लेकिन आज भी आमलोग खौफ के साये में जीने को विवश हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सकरा इलाके के गोपालपुर खुर्द का है

दबंग मुखिया ने की पिटाई और जान से मारने की दी धमकी, डर के कारण पीड़ित परिवार ने छोड़ा गांव
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: सुशासन बाबू की सरकार बिहार में चाहे लाख दावे कर ले लेकिन आज भी आमलोग खौफ के साये में जीने को विवश हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सकरा इलाके के गोपालपुर खुर्द का है जहां रूपणपट्टी मथुरापुर पंचायत के दबंग मुखिया रंजीत कुमार राय उर्फ पिंटू ने ना सिर्फ बर्बरतापूर्ण पिटाई की बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। दबंग मुखिया की इस करतूत से पीड़ित परिवार काफी दहशत में है और सपरिवार गांव को छोड़कर चले गये हैं। 


वहीं सकरा पुलिस ने पीड़ित विमलेश राय के आवेदन पर मुखिया सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है लेकिन अभी तक नामजद आरोपियों में से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। बर्बरतापूर्ण पिटाई मामले में महज हल्के धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस द्वारा  खानापूर्ति  की गई है। वही पीड़ित परिवार मुखिया की पिटाई और धमकी मिलने के बाद घर द्वार छोड़कर चले गये हैं। 


पीड़ित परिवार पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है लेकिन इनकी सुनने वाला तक कोई नहीं है। शायद यही कारण है कि अपराधी खुल्लेआम घूम रहा है और उसे पकड़ने की कोशिश तक अभी तक नहीं की गई है। पूरा परिवार डर के साये में जीने को विवश हैं। मुखिया के आतंक से इलाके के लोग भी काफी डरे सहमे हैं वे मुखिया के खिलाफ आवाज तक नहीं उठा पा रहे हैं। ऐसे में देखना यह होगा कि कब तक पुलिस पीड़ित परिवार को न्याय दिला पाती है।  

दबंग मुखिया ने की पिटाई और जान से मारने की दी धमकी, डर के कारण पीड़ित परिवार ने छोड़ा गांव

दबंग मुखिया ने की पिटाई और जान से मारने की दी धमकी, डर के कारण पीड़ित परिवार ने छोड़ा गांव


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता