ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

CM नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट नल-जल योजना में 1.20 करोड़ का गबन, पूर्व मुखिया और वार्ड सदस्य गिरफ्तार

MUZAFFARPUR: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सात निश्चय योजना में सबसे महत्वपूर्ण हर घर का नल का जल योजना में मुजफ्फरपुर में एक करोड़ 20 लाख रुपये का गबन हुआ। गबन के आरोप

CM नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट नल-जल योजना में 1.20 करोड़ का गबन, पूर्व मुखिया और वार्ड सदस्य गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सात निश्चय योजना में सबसे महत्वपूर्ण हर घर का नल का जल योजना में मुजफ्फरपुर में एक करोड़ 20 लाख रुपये का गबन हुआ। गबन के आरोप में पूर्व महिला मुखिया सरिता कुमारी और पूर्व वार्ड सदस्य उमेश साह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पूर्व मुखिया को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


दरअसल सकरा थाना क्षेत्र के सिराजबाद  पंचायत के पूर्व मुखिया सरिता कुमारी व पूर्व वार्ड सदस्य उमेश साह ने पंचायत में नल-जल योजना के तहत हुए काम का हिसाब और अभिलेख तक जमा नहीं किया। पंचायत के 5 वार्डों में एक करोड़ 20 लाख रुपए के गबन का आरोप लगा। 


इस मामले में दोनों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में पंचायत सचिव ने सकरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें तत्कालीन मुखिया सरिता कुमारी समेत कई वार्ड सदस्यों को नामजद बनाया था। इसी मामले में पूर्व मुखिया सरिता कुमारी और पूर्व वार्ड सदस्य उमेश साह को गिरफ्तार किया गया है। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता